AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गया में जमीन कारोबारी भगत यादव के ठिकानों पर EOU की रेड, 200 एकड़ जमीन और करोड़ों की संपत्ति के आरोप; 5 ठिकानों पर जांच जारी !

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

NEWS PR डेस्क :– गया में जमीन कारोबारी भगत यादव के ठिकानों पर आर्थिक अपराध इकाई यानी EOU ने बड़ी कार्रवाई की है। शुक्रवार की अहले सुबह जांच एजेंसी की अलग-अलग टीमें गया, औरंगाबाद और झारखंड से जुड़े ठिकानों पर पहुंचीं और एक साथ छापेमारी शुरू की। कुल 5 ठिकानों पर चल रही इस कार्रवाई में जमीन की खरीद-बिक्री, रजिस्ट्री, संपत्ति के मालिकाना हक और वित्तीय लेनदेन से जुड़े दस्तावेज खंगाले जा रहे हैं। भगत यादव पर करीब 200 एकड़ जमीन अर्जित करने और करोड़ों की संपत्ति खड़ी करने के आरोप हैं। हालांकि, इन आरोपों की जांच फिलहाल EOU कर रही है।

दरअसल, गया जिले के डोभी थाना क्षेत्र के सिंहपुर निवासी सुरेंद्र कुमार सुमन उर्फ भगत यादव के खिलाफ जमीन के कारोबार से जुड़ी कथित अनियमितताओं और अकूत संपत्ति अर्जित करने की शिकायत की गई थी। शिकायत में करीब 200 एकड़ जमीन के साम्राज्य के साथ रंगदारी और जमीन पर कथित कब्जे के जरिए करोड़ों रुपये की संपत्ति बनाने के आरोप लगाए गए हैं। इसी शिकायत के आधार पर आर्थिक अपराध इकाई की टीम जांच और कार्रवाई में जुटी है।

छापेमारी के दौरान जांच टीम जमीन की रजिस्ट्री, खरीद-बिक्री के दस्तावेज, संपत्ति के स्वामित्व और बैंकिंग लेनदेन से जुड़े रिकॉर्ड की पड़ताल कर रही है। आरोप है कि कई संपत्तियां सीधे अपने नाम पर खरीदने के बजाय पत्नी सुनीता देवी, बेटे आर्यन कुमार, कंपनियों और कथित सहयोगियों के नाम पर अर्जित की गईं। अब जांच एजेंसी इन संपत्तियों के वास्तविक मालिकाना हक और आय के स्रोत का पता लगाने में जुटी है।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गया से आशीष कुमार की रिपोर्ट ;-