AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

अररिया में संविधान गौरव दिवस का आयोजन, सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने बाबा साहेब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का लिया संकल्प !

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

NEWS PR डेस्क : भारतीय संविधान की गरिमा, लोकतांत्रिक मूल्यों और बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से अररिया में संविधान गौरव दिवस समारोह का भव्य आयोजन किया गया शहर के प्लस टू एचई हाई स्कूल में आयोजित इस कार्यक्रम का शुभारंभ अररिया के सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने वरिष्ठ अधिवक्ताओं के साथ दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान संविधान के महत्व, नागरिकों के अधिकारों और कर्तव्यों के साथ लोकतंत्र को मजबूत बनाने पर विस्तार से चर्चा हुई।

अररिया में संविधान गौरव दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अधिवक्ता, छात्र, भाजपा नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। इस दौरान भारतीय संविधान के ऐतिहासिक महत्व और देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था में इसकी भूमिका पर प्रकाश डाला गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने कहा कि भारतीय संविधान हमारे लोकतंत्र की आत्मा है। यह देश की एकता, अखंडता और सामाजिक न्याय का मजबूत आधार है। संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर ने प्रत्येक नागरिक को समान अधिकार और सम्मान के साथ जीवन जीने का अवसर प्रदान किया। उनके विचार आज भी सामाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण के लिए प्रासंगिक हैं।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

सांसद ने कहा कि संविधान का सम्मान केवल किसी विशेष दिवस पर आयोजित कार्यक्रम तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि इसे प्रत्येक नागरिक को अपने जीवन में अपनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब के आदर्शों को आत्मसात कर समाज में समान अवसर, न्याय और भाईचारे की भावना को मजबूत करना जरूरी है।

इस दौरान सांसद ने कांग्रेस शासनकाल में आपातकाल के दौरान संविधान और लोकतांत्रिक संस्थाओं के साथ हुए व्यवहार का भी जिक्र किया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में संविधान दिवस की शुरुआत, बाबा साहेब के पंचतीर्थों के विकास और उनकी विरासत को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान देने के प्रयासों को महत्वपूर्ण बताया।

कार्यक्रम में वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने भी अपने विचार रखे। उन्होंने संविधान में दिए गए मौलिक अधिकारों, नागरिक कर्तव्यों, न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व के महत्व को समझाया। साथ ही युवाओं से संविधान के प्रति जागरूक रहने और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत बनाने की अपील की।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष आदित्य नारायण झा, वरिष्ठ अधिवक्ता विनय प्रसाद, विनोद प्रसाद, अररिया सिविल कोर्ट के पीपी रमानंद मंडल, भाजपा विधि प्रकोष्ठ के जिला संयोजक विजय भगत, सह संयोजक दिनेश भगत, जिला महामंत्री आकाश राज, जिला मंत्री नीरज झा और कनकलता झा सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More