AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

सासाराम में रेलवे की बड़ी लापरवाही! 21 मिनट पहले खुल गई पुरी-आनंद विहार एक्सप्रेस, प्लेटफॉर्म पर छूट गए कई यात्री; स्टेशन मास्टर ने गार्ड को ठहराया जिम्मेदार ,

Chhatrawas Yojna
- Advertisement -

NEWS PR डेस्क:– बिहार के रोहतास जिले के सासाराम रेलवे स्टेशन पर रेलवे की बड़ी लापरवाही सामने आई है। पुरी-आनंद विहार एक्सप्रेस निर्धारित समय से करीब 21 मिनट पहले ही स्टेशन से रवाना हो गई। ट्रेन के अचानक खुल जाने से कई यात्री प्लेटफॉर्म पर ही छूट गए। इस घटना के बाद यात्रियों में नाराजगी फैल गई और रेलवे की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे।,

सासाराम रेलवे स्टेशन पर शनिवार रात उस समय यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मच गई, जब पुरी-आनंद विहार एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से पहले ही रवाना हो गई। ट्रेन संख्या 18427 का सासाराम स्टेशन पर निर्धारित प्रस्थान समय रात 11 बजकर 6 मिनट था। लेकिन यात्रियों के मुताबिक, ट्रेन रात 10 बजकर 45 मिनट पर ही स्टेशन से खुल गई।

यात्री रेलवे की समय-सारणी के अनुसार स्टेशन पहुंचे थे। उन्हें उम्मीद थी कि निर्धारित समय पर ट्रेन पकड़कर अपनी यात्रा शुरू करेंगे, लेकिन प्लेटफॉर्म पर पहुंचने के बाद ट्रेन पहले ही रवाना हो चुकी थी। अचानक ट्रेन छूटने से कई यात्री परेशान हो गए। यात्रियों ने स्टेशन प्रबंधन के सामने नाराजगी जाहिर करते हुए शिकायत दर्ज कराई।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

स्टेशन मास्टर ने गार्ड को बताया जिम्मेदार

मामले में स्टेशन मास्टर जितेंद्र कुमार ने ट्रेन के निर्धारित समय से पहले खुलने के लिए गार्ड की गलती बताई। हालांकि, रेलवे की ओर से अब तक इस मामले में विस्तृत आधिकारिक स्पष्टीकरण सामने नहीं आया है। रात में मौजूद अन्य रेल अधिकारी भी मामले पर स्पष्ट जानकारी देने से बचते नजर आए।

जांच और कार्रवाई पर उठे सवाल

ट्रेन के समय से पहले रवाना होने की घटना ने रेलवे की परिचालन व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। यात्रियों ने पूछा है कि निर्धारित समय से पहले ट्रेन को रवाना करने की अनुमति किसने दी और जिम्मेदार कर्मचारियों पर क्या कार्रवाई होगी?

रोहतास से रंजन कुमार की रिपोर्ट ;-