ईंट लोड टैक्टर ट्राली से 470 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद चालक फरार

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

 

कैमूर -जिले के दुर्गावती थाना क्षेत्र के महाराणा प्रताप होटल के पास राष्ट्रीय राजमार्ग से एक ईंट लोड ट्रैक्टर से दुर्गावती पुलिस ने 470 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद किया है। वहीं पुलिस को देखकर चालक फरार हो गया। मिली जानकारी के अनुसार एक ट्रैक्टर उत्तर प्रदेश से ईंट लोड करके मोहनिया जा रहा था तभी बीच रास्ते में दुर्गावती थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड दुर्गावती के पास उसके ट्रैक्टर के टाली का पहिया पंचर हो गया। इसके बाद भी वह ट्रैक्टर को चलता ही रहा थोड़ी दूर आगे जाकर महाराणा होटल के पास ट्रैक्टर की टाली अनियंत्रित होकर पलट गई। टाली पलटते ही जब ईट बाहर निकाला तो उसमें शराब की पेटी दिखाई दी। मौके पर उपस्थित लोगों के द्वारा इसकी सूचना दुर्गावती पुलिस को दी गई।
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची दुर्गावती पुलिस के द्वारा शराब को जप्त कर लिया गया। इसके बाद उसकी गिनती की गई तो कुल 470 लीटर शराब पाया गया। वहीं पुलिस को देखकर चालक फरार हो गया। पुलिस ट्रैक्टर के चेचिस नंबर के आधार पर आगे की कार्रवाई में ‌जुटी है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article