गया में बड़ा मामला: आरोपी के घर के बाहर डटे कारोबारी, 4.61 करोड़ वसूली पर अड़े

Rashmi Tiwari
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क:गया (इमामगंज),: झारखंड के चतरा जिले के प्रतापपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सोनपुर गांव निवासी और वर्तमान में रांची के लालपुर में रहने वाले कोयला कारोबारी धर्मेंद्र सिंह उर्फ मुन्ना सिंह अपनी बकाया राशि की वसूली के लिए पिछले 13 दिनों से गया जिले के इमामगंज थाना क्षेत्र के रानीगंज स्थित गड़ेरिया गांव में आरोपी के घर के बाहर खाट लगाकर बैठे हैं।

कुल 4 करोड़ 61 लाख रुपये की बकाया राशि
कोयला कारोबारी मुन्ना सिंह कोयला डंपिंग का कार्य करते हैं। उन्होंने बताया कि वर्ष 2020 से उनका कोयला व्यवसाय संतोष कुमार अग्रवाल के साथ चल रहा था। इसी व्यवसाय के दौरान वर्ष 2022 से 2024 के बीच कुल 4 करोड़ 61 लाख रुपये की बकाया राशि हो गई, जिसका भुगतान अब तक नहीं किया गया है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →


मुन्ना सिंह का आरोप है कि बकाया राशि के भुगतान को लेकर पहले शेरघाटी कोर्ट में स्टांप पेपर पर इकरारनामा किया गया था, लेकिन उसके बावजूद भी राशि का भुगतान नहीं किया गया। इसके बाद इमामगंज के गणमान्य लोगों की मौजूदगी में दूसरा इकरारनामा भी हुआ, लेकिन भुगतान की स्थिति जस की तस बनी हुई है।

बैंक का लगभग डेढ़ करोड़ रुपये का कर्ज
उन्होंने आरोप लगाया कि संबंधित व्यक्ति लगातार मामले को टालने और कोर्ट में लंबित कराने की कोशिश कर रहा है, ताकि राशि वापस न करनी पड़े। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि आरोपी किसी भी प्रकार का संपर्क नहीं कर रहा है। मुन्ना सिंह ने यह भी बताया कि उनकी आर्थिक स्थिति काफी खराब हो चुकी है और उन पर बैंक का लगभग डेढ़ करोड़ रुपये का कर्ज है। उनका एक फ्लैट भी बैंक में मोर्गेज है, जिसे कभी भी सीज किया जा सकता है।
उन्होंने कहा कि उनकी तबीयत ठीक नहीं रहती और शरीर में स्टेंट लगा हुआ है, इसके बावजूद वे भीषण गर्मी में आरोपी के घर के बाहर धरने पर बैठे हुए हैं। उनका आरोप है कि उनके पैसे से आरोपी ने आलीशान मकान, स्विमिंग पूल, जमीन-जायदाद और महंगी गाड़ियां खरीदी हैं। मुन्ना सिंह ने स्पष्ट कहा है कि जब तक उनकी पूरी बकाया राशि 4 करोड़ 61 लाख रुपये वापस नहीं मिलती, वे वहां से नहीं हटेंगे, चाहे जो भी स्थिति हो। गया से आशिष कुमार की रिपोर्ट

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article