कैमूर में पछुआ हवा ने बढ़ाया सर्दी का सितम, 15 जनवरी तक कंपकंपाती ठंड का भारी अलर्ट।

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

 

कैमूर में शीतलहर के कारण कंपकंपाती ठंड पड़ रही है. शुक्रवार को सीजन का सबसे सर्द दिन दर्ज किया गया. मौसम विभाग की ओर से अगले दो दिनों तक कंपकंपाती ठंड को लेकर अलर्ट जारी किया गया है. हिमालय के पश्चिमी हिस्से से आ रही सर्द पछुआ हवा के प्रभाव से पूरे कैमूर में ठंड का असर बढ़ा है. कैमूर के न्यूनतम तापमान में शुक्रवार को 7.5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई और न्यूनतम तापमान 8.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. गुरुवार को यह 13.2 डिग्री सेल्सियस था. वहीं पुरे कैमूर का अधिकतम तापमान 14.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 7 डिग्री सेल्सियस कम रहा.

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

कैमूर और रोहतास के दक्षिणी और उत्तरी भागों के दो-तीन हिस्सों में शीतलहर के आसार हैं. मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अगले तीन दिन में न्यूनतम तापमान में 4-5 डिग्री तक गिरावट आने की संभावना है. इस दौरान जिले के दक्षिण व पूर्वी के अन्य हिस्सों में मध्यम, जबकि भगवानपुर, अधौरा और इससे सटे प्रखंडों में घना कुहासा छाया रहेगा. शुक्रवार को कैमूर और बक्सर सहित रोहतास में भी कोल्ड डे की स्थिति रही.

मौसम विभाग की मानें तो 13 और 14 जनवरी को कैमूर समेत एक-दो जिलों में यानी कि बक्सर, रोहतास शीतलहर के आसार हैं. वहीं 13 और 14 जनवरी को एक-दो स्थान पर कोल्ड डे रहने की संभावना है. दो दिनों तक शीतलहर को लेकर पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने यलो अलर्ट जारी किया है.

पूरे जिले में बीते 24 घंटे में सबसे कम न्यूनतम तापमान 4.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विभाग की मानें तो अगले दो से तीन दिनों में अभी पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहने के कारण न्यूनतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखने को मिल सकती है. मौसम विभाग ने 17 जनवरी को कैमूर रोहतास समेत बिहार के कई जिलों में बारिश का भी पूर्वानुमान व्यक्त किया है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article