चिराग पासवान ने कसा तंज, कहा 1 जून को मटन बनाने की रेसपी पर चर्चा करेंगे इंडी एलायंस के नेता…

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWSPR DESK- पूरे देश भर में छठे चरण का चुनाव समाप्त हो चुका है और अब सातवें चरण का चुनाव होना है । बता दे की 1 जून को विपक्षी गठबंधन की दिल्ली में बड़ी बैठक होनी हैं। बता दे की इस बैठक में इंडिया गठबंधन के तमाम घटक दल के नेता शामिल होंगे। ऐसे में अब इस बैठक को लेकर लोजपा(रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने बड़ा पलटवार किया है। उन्होंने कहा है कि, विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है इसलिए ऐसा किया जा रहा है।

चिराग पासवान ने कहा कि, अच्छी बात है विपक्षी गठबंधन के नेता बैठक बुलाएंगे। लेकिन हकीकत यह है कि वह इस बैठक में यह तय करेंगे की किसके घर कब मटन पार्टी करनी है? क्योंकि इंडी एलायंस के नेताओं की चिंता इसी बात की है कि आपने हमको मटन खिला दिया हमने आपको अब तक मटन नहीं खिलाया। आप कैसे मटन बनाते हैं इसकी रेसिपी बता दीजिए और हेलीकॉप्टर में मछली कैसे दिखाया जाता है यह भी बता दीजिए। इन्हीं बातों की चर्चा 1 जून को दिल्ली में होगी।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article