खैनी देने से मना करने पर युवक को मारा चाकू,मामले की छानबीन में जुटी पुलिस

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

NEWSPR DESK आरा: भोजपुर जिले के गजराजगंज थाना क्षेत्र के चौकीपुर गांव में सोमवार की रात महज एक खिल्ली खैनी के विवाद को लेकर एक युवक को चाकू मार दी गई। जख्मी युवक को चाकू बाएं साइड पंजरी एवं बाएं हाथ में बांह पर लगी है। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। इसके बाद परिजन द्वारा उसे इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया जहां उसका इलाज कराया जा रहा है। जानकारी के अनुसार जख्मी किशोर गजराजगंज थाना क्षेत्र के चौकीपुर गांव निवासी स्व.चंद्रदेव पासवान का 17 वर्षीय पुत्र बैजू कुमार है। घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी का आलम रहा।

वहीं घटना की सूचना मिलते ही गजराजगंज थानाध्यक्ष हरी प्रसाद शर्मा पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन में जुट गए हैं। इधर बैजू कुमार ने बताया कि सोमवार की रात वह गांव में ही कुछ लड़कों के साथ गयं में बैठा हुआ था। तभी एक लड़के ने उसे खैनी मांगी। लेकिन जब उसने खैनी देने से मना कर दिया तो उनके बीच बहस हो गई। उसके बाद जब वह घर जाने लगा तो उक्त युवकों द्वारा पीछे से दौड़कर उसे चाकू मार दी गई। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। इसके बाद उसे इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया। वहीं दूसरी ओर जख्मी किशोर बैजू कुमार ने गांव के ही अभी,रंजन,गोविंद सहित उनके साथ रहे दो अन्य लड़कों पर चाकू मारने का आरोप लगाया है। बहरहाल पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article