गया में दिनदहाड़े फाइनेंस कंपनी के कर्मियों और गार्ड को बंधक बनाकर लूट लिए 8 लाख से अधिक रुपए।

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

गया जिले के खिजरसराय प्रखंड में फाइनेंस कंपनी उत्कर्ष प्राइवेट लिमिटेड बैंक से 8 लाख 46 हजार की लूट हुई है। दो बाइक से चार की संख्या में पहुंचे हथियारबंद अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया है, घटना को अंजाम उस वक्त दिया गया जब वहां पर कोई कस्टमर मौजूद नहीं था। अपराधियों ने हथियार के बल पर गार्ड और कर्मचारियों को बाथरूम में बंद कर काउंटर में रखें रुपए लेकर फरार हो गए, वही कर्मचारियों के मोबाइल फोन को भी अपराधी अपने साथ लेते गए। कर्मचारी और गार्ड को पुलिस ने अपने कब्जे में रखकर पूछताछ कर रही है। घटना की जानकारी तब मिली जब एक ग्राहक फाइनेंस कंपनी पहुंच वहां उसे बाथरूम से आवाज आते सुनाई दी। दरवाजा खोलने के बाद ही कर्मचारियों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल में जुट गई है, वही वहां पर लगे सीसीटीवी फुटेज को भी पुलिस जांच कर रही है। अपराधियों में दो लोग हेलमेट और दो लोग नकाबपोश में बैंक के अंदर घुसे थे। वही इस मामले में डीएसपी प्रकाश कुमार ने बताया कि चार हथियारबंद अपराधी बैंक के अंदर घुसे थे। बैंक कर्मियों के हथियार के बल पर बंधक बनाकर बाथरूम में बंद कर दिया गया तथा बाथरूम को बाहर से लॉक कर दिया गया। अपराधियों द्वारा काउंटर में रखें 8 लाख 46 हजार रुपए लेकर फरार हो गए। वहीं पुलिस ने आगे बताया कि पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही है एवं आसपास लगे सभी सीसीटीवी कैमरे की जांच कर अपराधियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की कोशिश की जा रही है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article