मिथुन यादव बने जिला परिषद अध्यक्ष, चुने गए निर्विरोध 

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

भागलपुर – जिला परिषद अध्यक्ष पद के लिए कई महीनों से प्रक्रिया चल रही थी। अंततः आज जिला परिषद अध्यक्ष का चुनाव संपन्न हुआ जिसमें एक ही प्रत्याशी मिथुन यादव अध्यक्ष पद के लिए नामांकन पर्चा दाखिल किया था। उन्हें निर्विरोध जिला परिषद अध्यक्ष के लिए चुन लिया गया है।

चुनाव प्रक्रिया के बाद जिला प्रशासन की ओर से जिलाधिकारी डॉ नवल किशोर चौधरी ने उन्हें प्रमाण पत्र दिया वही मिथुन यादव के समर्थक काफी खुश दिखे और खुशी का इजहार उन लोगों ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर व मिठाइयां बाँटकर की ,वही मिथुन यादव ने कहा कि जिला परिषद अध्यक्ष पद पर मैं निर्विरोध चुना गया हूं इसका मैं पूर्ण रूपेण कर्तव्य निष्ठा से पालन करूंगा और रुके हुए कार्य जो पहले अध्यक्ष के समय में नहीं हो पाया था वह सब पूरा करूंगा और जो भी नई योजनाएं होंगी उन्हें धरातल पर उतारने का कार्य करूंगा।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article