सिपाही भर्ती परीक्षा: अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए दौड़ेंगी 13 स्पेशल ट्रेनें, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल

Amit Singh
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क: पटना, 26 जून। बिहार पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले लाखों अभ्यर्थियों की यात्रा को आसान बनाने के लिए पूर्व मध्य रेलवे ने विशेष व्यवस्था की है। परीक्षा के दौरान स्टेशनों और ट्रेनों में बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए 27 और 28 जून को कुल 13 परीक्षा स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जाएगा।

पूर्व मध्य रेलवे की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, विशेष ट्रेनों का संचालन इस तरह किया गया है कि राज्य के विभिन्न जिलों से आने वाले अभ्यर्थी समय पर अपने परीक्षा केंद्रों तक पहुंच सकें और परीक्षा के बाद भी उन्हें घर लौटने में किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।

शनिवार को पटना जंक्शन, दानापुर और पाटलिपुत्र स्टेशन से छह परीक्षा विशेष ट्रेनें चलाई जाएंगी। वहीं रविवार को अभ्यर्थियों की वापसी और दूसरी पाली के परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए बख्तियारपुर, राजगीर, गया, नवादा, किउल, झाझा और बक्सर से सात अतिरिक्त स्पेशल ट्रेनें संचालित होंगी।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, परीक्षा के दौरान सामान्य ट्रेनों में यात्रियों की संख्या काफी बढ़ जाती है। इसे ध्यान में रखते हुए अतिरिक्त ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है, ताकि भीड़ का दबाव कम हो और परीक्षार्थियों को सुरक्षित एवं सुगम यात्रा की सुविधा मिल सके।

पूर्व मध्य रेलवे ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले अपनी ट्रेन का समय और स्टेशन संबंधी जानकारी की पुष्टि कर लें तथा समय से पहले स्टेशन पहुंचें, जिससे यात्रा के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article