मोटर चोरी के आरोप में जमकर हुआ मारपीट,वीडियो वायरल, मामले की जांच मे जुटी पुलिस

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

NEWS PR DESK- इन दिनों सोशल मीडिया पर मारपीट का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो हरनौत थाना क्षेत्र इलाके के गर्भुचक गांव का बताया जाता है। वायरल वीडियो 22 अगस्त का बताया जाता है। दरअसल गर्भूचक गांव में संजय बिंद के द्वारा गांव के ही महिला को ऊपर मोटर चोरी का आरोप लगाया था। इसी मोटर चोरी के आरोप में संजय बिंद एवं उनके अन्य सहयोगियों के द्वारा मां बेटी के ऊपर लाठी डंडे से हमला कर दिया। इस मारपीट करना में दो लोग जख्मी है।

जिस वक्त इन लोगों के द्वारा हमला किया गया। उस वक्त घर में सिर्फ महिलाएं थी। अब इसी मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि किस तरह से एक पक्ष लाठी डंडे से दूसरे पक्ष के ऊपर हमला कर रहे हैं। इस संबंध में हरनौत थानाध्यक्ष ने बताया कि 24 अगस्त को इस मामले को लेकर दोनों पक्षों के तरफ से एफआईआर दर्ज करवाया गया है। पुलिस गांव में जाकर घटनास्थल की जानकारी ली है कार्रवाई की जा रही है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article