गोपालगंज में आइसक्रीम फैक्ट्री में गैस टंकी फटी, मिस्त्री की मौके पर मौ/त

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

गोपालगंज जिले के मीरगंज थाना क्षेत्र में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। लाइन बाजार स्थित एक आइसक्रीम फैक्ट्री में गैस टंकी फटने से एक मिस्त्री की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

मृतक की पहचान अरुण पाल के रूप में हुई है, जो पश्चिम बंगाल का निवासी था और मीरगंज के वार्ड नंबर 6 में किराये पर रह रहा था। जानकारी के अनुसार, फैक्ट्री में तकनीकी गड़बड़ी आने के बाद मरम्मत के लिए अरुण पाल को बुलाया गया था। वह गैस टंकी में गैस भर रहा था, तभी अचानक टंकी में जोरदार विस्फोट हो गया। धमाका इतना तेज था कि उसकी आवाज दो किलोमीटर दूर तक सुनाई दी।

घटना के समय मौके पर मौजूद अन्य मजदूरों ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। विस्फोट के बाद फैक्ट्री परिसर और आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

सूचना मिलते ही मीरगंज पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि हादसा गैस सिलेंडर फटने की वजह से हुआ, जिससे अरुण पाल की जान चली गई। फिलहाल पूरे मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article