मोतिहारी दिनदहाड़े हथियारबंद अपराधियो ने फाइनेंस कार्यालय में लूट की घटना को दिया अंजाम।

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

मोतिहारी में बेखौफ हथियार बंद अपराधियो ने बलुआ चौक के पास श्री राम फाइनेंस कंपनी में लूट की घटना को दिया अंजाम।लूट की घटना के बाद भाग रहे अपराधियो को व्यवसाइयों व ग्रामिणो ने दौड़ा कर पकड़ा ।पकड़े गए अपराधी के पास से दो पिस्टल भी बरामद होने की चर्चा ।पकड़े गए अपराधी को पुलिस अपनी अभिरक्षा में लेकर करवाई में जुटी ।लूट कितना का हुआ है अभी क्लियर नही हो सका है ।घटना की सूचना मिलते ही नगर ,मुफसिल,छतौनो सहित कई थाना पुलिस घटना स्थल पर पहुच करवाई में जुटी है ।घटना नगर थाना क्षेत्र के बलुआ चौक के पास स्थित श्री राम फाइनेंस का बताया जा रहा है।

मोतिहारी में बेखौफ अपराधियो ने दिन दहाड़े सबसे भीड़ भाड़ वाले बलुआ चौक के पास बड़ी लूट की घटना को दिया अंजाम।फाइनेंस कर्मी के अनुसार कार्यालय खुलने के थोड़े देर बाद ही तीन मंजिला पर स्थित कार्यालय में छह सात हथियार बंद अपराधी कार्यालय में प्रवेश कर सभी कर्मियों को अपने कब्जे में ले लिए ।अपराधियो द्वारा सेफ को तोड़ने का प्रयास किया गया ।वही अपराधियो द्वारा लूट में सफलता मिली या नही या लूट की रकम कितनी है यह स्पष्टनही हो रहा है ।वही लूट की घटना के बाद भाग रहे अपराधियो को व्यवसायियों ने हिम्मत दिखाते हुए दौड़ा कर पकड़ लिया ।सूचना पर पहुची नगर थाना सहित पुलिस करवाई में जुटी है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article