रंगदारी नहीं देने पर अपराधियों ने प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, मायागंज में चल रहा इलाज।

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

भागलपुर में रंगदारी नहीं देने पर अपराधियों ने प्रॉपर्टी डीलर को गोली मारकर घायल कर दिया घटना के वारदात दिनदहाड़े अपराधियों ने बाईपास इलाके में दिया है। अपराधियों ने वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गया। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है, इधर घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंचे परिजनों ने घायल को इलाज के लिए मायागंज अस्पताल में भर्ती करा है जहां पर उनका इलाज चल रहा है अपराधियों ने गोली युवक के पीठ में मारा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रॉपर्टी डीलर से बीते दिनों पूर्व अपराधियों ने दस लाख रुपए की रंगदारी मांगी थी, नहीं देने पर जान करने का धमकी दिया था। अपराधियों ने बाईपास इलाके में ताबड़तोड़ गोली बारी कर दी। जब प्रॉपर्टी डीलर घर के तरफ आ रहे थे।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

घायल प्रॉपर्टी डीलर मोहम्मद असलम ने बताया कि वह बाईपास होकर वापस घर हबीबपुर थाना क्षेत्र के कुर्बान लौट रहे थे, तभी अपराधियों ने उस पर गोली चला दी। उन्होंने गोली मारने का आरोप इलाके के ही फिरदेश, इम्तियाज, और सोनी पर लगाया है, उन्होंने आगे बताया कि उनसे फोन पर तीनों बदमाशों ने रंगदारी की मांग की थी, रंगदारी नहीं देने पर जान मारने की धमकी दिया था, इधर घायल को आनन फानन में परिजनों ने इलाज के लिए मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया है जहां पर घायल का हालत खतरे से बाहर है। इस संबंध में हबीबपुर थाना अध्यक्ष ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article