स्वास्थ्य सम्बंधी मापदंडों पर प्राप्त प्रतिवेदन सही नहीं पाए जाने सिविल सर्जन जवाब तलब।पर

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

 

सोमवार को जिला पदाधिकारी कैमूर सावन कुमार के द्वारा जिला स्तरीय सभी पदाधिकारियों के साथ साप्ताहिक सोमवारीय बैठक की गई एवं आवश्यक निर्देश दिया गया। स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के क्रम में स्वास्थ्य सम्बंधी मापदंडों पर प्राप्त प्रतिवेदन सही नहीं पाए जाने एवं इसमें अपेक्षित प्रगति नहीं रहने के कारण सिविल सर्जन कैमूर से स्पष्टीकरण करने का निर्देश दिया गया। बैठक में आयुष्मान भारत के जिला कार्यक्रम समन्वयक को आयुष्मान भारत से संबंधित प्रगति अपेक्षित नहीं रहने के कारण उनके विरुद्ध कार्रवाई हेतु विभाग को प्रतिवेदित करने का निर्देश सिविल सर्जन को दिया गया। गौरतलब है कि डीएम ने सोमवार को समाहरणालय में कई विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक किया। बैठक के दौरान डीएम ने कई दिशा निर्देश दिया। बैठक में अपर समाहर्ता, उप विकास आयुक्त, जिला पंचायती राज पदाधिकारी, वरीय उप समाहर्ता सामान्य शाखा, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला योजना पदाधिकारी अन्य संबंधित पदाधिकारी कर्मी उपस्थित थे।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article