बीच सड़क पर एक नवजात का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

कटिहार में एक बार फिर मानवता शर्मशार हुई जहां कटिहार के नगर थाना क्षेत्र के विनोदपुर मोहल्ले में बीच सड़क पर एक नवजात का शव बरामद हुआ ,आस पास के लोगों ने जब मृत नवजात को देखा तो तुरंत पुलिस को खबर की ,पुलिस मौके पे पहुंच नवजात के शव को अपने कब्जे में लिया आस पास के लोग इस दृश्य को देखकर काफी मर्माहत दिखे और नवजात को जन्म देने वाली मां की निर्ममता पर सवाल खड़े किए.

आखिर ऐसी कौन सी मजबूरी रही कि नवजात को जन्म देने के बाद उसके माता पिता बच्चे को इस तरह बीच सड़क पर फेंक दिया वैसे स्थानीय लोग आस पास चल रहे अवैध नर्सिंग होम की कार्यशैली पर भी प्रश्नचिन्ह उठा रहे ,हो न हो ये नवजात आस पास में चल रहे अवैध नर्सिंग होम में जन्म लिया हो और बाद में नवजात को मृत अवस्था में सड़क पर फेंक दिया ,फिलहाल पुलिस तमाम बिंदुओं पर छान बीन कर रही और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच की बात कह रही

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article