अचानक क्या हुआ उपेंद्र कुशवाहा को,लालू को बताया सामाजिक न्याय का बड़ा योद्धा….

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWSPR DESK- लोकसभा चुनाव के वक्त राष्ट्रीय लोक मोर्चा के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव पर बड़ा आरोप लगाया था। उन्होंने पहले ये कहा था कि लालू ने ही पवन सिंह को काराकाट में खड़ा कराया। भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार कहे जाने वाले पवन सिंह की उम्मीदवारी को लालू यादव की साजिश उन्होंने बताया था।

बता दे की उस समय कुशवाहा ने यह भी कहा था कि लालू यादव पहले भी उनकी राह में कांटे बोते रहे हैं। उन्होंने साजिश के तहत पवन सिंह को काराकाट से निर्दलीय चुनाव लड़वाने का काम किया है। कल तक लालू को विरोधी कहने वाले उपेंद्र कुशवाहा आज राजद सुप्रीमों के जन्मदिन पर उन्हें सामाजिक न्याय का बड़ा योद्धा बता रहे हैं।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

आज आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद का 77वां जन्मदिन है। अपने 77वें जन्मदिन के मौके पर लालू ने पूरे परिवार के साथ केक काटा और अपने जन्मदिन को सेलिब्रेट किया। बिहार के कई नेता लालू यादव को जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। जन्मदिन की बधाई देने वालों में उपेंद्र कुशवाहा भी शामिल हैं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर ट्वीट करते हुए लिखा कि “अपने समय में सामाजिक न्याय के बड़े योद्धा रहे श्रीमान लालू प्रसाद जी को जन्म दिन की ढेर सारी शुभकामनाएं। ईश्वर से उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु होने की कामना करता हूं

 

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article