आईपीएस शिवदीप लांडे के नेतृत्व में निकला सेल्फी रैली कहा इससे युवा स्वस्थ रहेंगे

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR DESK– भागलपुर स्थित हवाई अड्डा मैदान से सैनडिस कंपाउंड तक शिवदीप लांडे फाउंडेशन के द्वारा रन सेल्फ रैली मिशन का आयोजन किया गया। जिसका उद्देश्य लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है। आज के युवा स्वस्थ रहेंगे तभी समाज स्वस्थ रहेगा और अपना देश स्वस्थ रहेगा।

उसको लेकर यह मुहिम चलाई जा रही है, पूर्व आईपीएस शिवदीप लांडे फाउंडेशन के तहत मुंगेर के बाद दूसरा पडाव भागलपुर में है, आज भागलपुर के युवाओं के साथ यह रैली निकाली गई, इस रैली में भागलपुर शहर के सैकड़ो युवाओं ने बढ़ चढ़कर अपना योगदान दिया, इस रन सेल्फ में भागलपुर एयरपोर्ट से युवाओं के साथ पूर्व आईपीएस शिव दीप लांडे ने दौड़ लगाए जो तिलकामांझी मनाली चौक, कचहरी चौक होते हुए सैंडिस कंपाउंड में समाप्त हुआ।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

वही सेंडिस कंपाउंड पहुंचकर पूर्व आईपीएस शिवदीप लांडे ने आज के युवाओं को संबोधित किया। उन्हों आज के युवाओं से स्वस्थ रहने की अपील की और आसपास के लोगों को भी स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने की बात कही। इस कार्यक्रम के दौरान भागलपुर के सेकड़ों युवा मोजूद थे।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article