अज्ञात अपराधियों ने चापाकल मिस्त्री की गला रेत की हत्या

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWSPR DESK- मुंगेर में बथान पर सो रहे चापानल मिस्त्री की अज्ञात अपराधियों ने तेज हथियार से गला रेत कर की हत्या।परिजनों में कोहराम। सूचना पे मौके पर पुलिस पहुंच जांच में जुटी ।

 

बरियारपुर थाना क्षेत्र के विजयनगर के रहने वाले स्व महादेव मंडल का 60 वर्षीय पुत्र नागो मंडल प्रतिदिन की तरह अपने घर विजयनगर से आधा किलोमीटर की दूरी पर स्थित जखराज बाबा स्थान के पास अपने बथान पर सोने चला गया ।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

रात करीब 10:00 बजे उसके 30 वर्षीय पुत्र बंटी कुमार ने खाना पहुंचाया और खाना खिलाकर वापस चला आया। सुबह 5:00 बजे उसकी पत्नी रांका देवी जब उसे जगाने बथान पर गई तो बथान पर खून बिखरा था और नागो मंडल का गला कटा था। गले से खून बह रहा था। वह चिल्लाई और गांव वालों को बुला ली।

 

नागो मंडल की हत्या से पूरे परिवार वालों का रो रो कर बुरा हाल है परिजनों ने बताया कि नागों चापाकल का अच्छा मिस्त्री था ।उसको किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। यह बलशाली था इसको एक आदमी नहीं मार सकता है इसको तीन-चार लोग मिलकर मारे होंगे। जानकारी के अनुसार नागो मंडल को दो पुत्र 30 वर्षीय बंटी कुमार, 25 वर्षीय विकास कुमार तथा पांच पुत्री है।

 

जिसमें एक पुत्र और एक पुत्री छोड़कर सभी की शादी हो चुकी है। नागों मंडल चापानला ठीक करने के अलावे बाथन पर आधा दर्जन से अधिक गए बकरियों को पालकर अपने तथा अपने परिवार का जीविकोपार्जन करता था। घटना की सूचना मिलते ही बरियारपुर थाना अध्यक्ष अवधेश कुमार अपने अन्य पुलिस पदाधिकारी को लेकर घटनास्थल पर पहुंच जांच में।जुट गए ।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article