बांध टूटने के बाद जिलाधिकारी लगातार बाढ़ग्रस्त क्षेत्र का ले रहे हैं जायजा

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

भागलपुर जिले के नवगछिया अनुमंडल अंतर्गत गोपालपुर बिंद टोली रिंग बांध ध्वस्त होने के बाद लगातार जिलाधिकारी स्थिति का जायजा ले रहे हैं दर्जन भर एसडीआरएफ की टीम और एनडीआरएफ की टीम को गंगा नदी में लगाया गया है गांव को पूरी तरह से खाली करवाया जा रहा है वही बांध पर बसे लोगों को भी जल्द से जल्द बांध खाली करने का निर्देश दे दिया गया है। आज रात तक पूरी तरह बांध खाली करवाने का निर्देश दिया गया है।

जिलाधिकारी ने अधिनस्त अधिकारियों के साथ एसडीआरएफ की बोट से बांध की स्थिति और जलमग्न हुए गाँव का जायजा लिया है साथ ही बांध पर री इस्टोरेशन कार्य कराने का निर्देश दिया है। जिलाधिकारी नवल किशोर चौधरी ने कहा कि बांध पर जो लोग रह रहे हैं उन्हें पहले से जमीन मुहैया कराया गया है लोगों ने जबरन बांध को अतिक्रमण कर रखा है हम कुछ लोगों के लिए लाखों लोगों को परेशानी में नहीं डाल सकते हैं जहाँ कट हुआ है लगातार री स्टोरेशन का कार्य चल रहा है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article