- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
NEWSPR DESK- लोकसभा चुनाव 2024 को ध्यान में रखते हुए यूपी बोर्ड रिजल्ट समय से पहले जारी किए जा रहे हैं. यूपी बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2024 आज यानी 20 अप्रैल, 2024 को घोषित किया जा रहा है.बता दे की उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद 10वीं रिजल्ट दोपहर में 2 बजे जारी कर दिया जाएगा. इसके लिए यूपीएमएसपी की ऑफिशियल वेबसाइट पर लेटेस्ट अपडेट्स चेक करते रहें.
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
इस साल कुल 55 लाख 25 हजार 308 स्टूडेंट्स ने यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन करवाया था . इनमें से 29 लाख 99 हजार 507 स्टूडेंट्स ने 10वीं बोर्ड परीक्षा दी थी. यूपी बोर्ड मैट्रिक परीक्षा की कॉपियों का मूल्यांकन कार्य 30 मार्च, 2024 को पूरा कर लिया गया था. उसके बाद से ही स्टूडेंट्स यूपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट जारी होने का इंतजार कर रहे थे।
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

