अब सफर करना होगा और आसान,पटना से इन 54 शहरों के लिए चलेगी डायरेक्ट बस….

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWSPR DESK- बिहार की नीतीश सरकार ने पटना से सिकंदरा समेत प्रदेश के 54 शहरों को बेहतर कनेक्टिविटी प्रदान करने के लिए नई बसें चलाने का फैसला किया है। ये बसें विभिन्न मार्गों तथा छोटे-छोटे शहरों-कस्बों को जोड़ते हुए पटना से चलेंगी और गंतव्य तक पहुंचेगी।

मुख्यमंत्री के इस हितकारी फैसले से जमुई जिले का सिकंदरा नगर पंचायत भी लाभान्वित होगा। पटना से सीधा जुड़ने वाले रूट चार्ट में सिकंदरा शहर का नाम शामिल है। यहां से सीधी बस सेवा उपलब्ध होने से भगवान महावीर की जन्म स्थली लछुआड़ का आवागमन सुलभ और सुगम होगा। तीर्थ यात्रियों के साथ अन्य राहगीर भी सहूलियत से सिकंदरा और लछुआड़ का भ्रमण कर सकेंगे।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article