अवैध संबंध में महिला की हत्या, पुलिस पहुंची मौके पर परिवार में मचा कोहराम

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

NEWSPR DESK- इस्लामपुर थाना क्षेत्र के बूढ़ा नगर के माली टोला में एक विवाहिता की हत्या का मामला प्रकाश में आया है। मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया है कि महिला की हत्या अवैध संबंधों का विरोध करने पर किया गया है।

 

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

मृतका की पहचान बिहार थाना क्षेत्र के उपरामा गांव निवासी मृत्युंजय पटेल की पुत्री मौसमी कुमारी के रूप में हुई है। मौसमी कुमारी की शादी 9 महीने पूर्व इस्लामपुर थाना के बूढ़ा नगर माली टोला निवासी दामोदर रावत के पुत्र कुंदन कुमार के साथ हुई थी।

 

परिजनों का यह भी आरोप है कि कुंदन कुमार का उसकी भाभी के साथ अवैध संबंध था। इसी मामले को लेकर मृतका मौसमी कुमारी द्वारा विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की जाती थी। कुछ दिनों पहले कुंदन कुमार ने मौसमी कुमारी के साथ मारपीट की थी, जिसके बाद उसका इलाज निजी क्लीनिक में चल रहा था।

 

इलाज के दौरान ही आज मौसमी कुमारी की मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेज दिया है। बिहार थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की जांच चल रही है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article