आज करेगें चिराग पासवान अपना नामांकन, एनडीए के कई दिग्गज होंगे शामिल…

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWSPR DESK- बिहार की हाजीपुर लोकसभा सीट से एनडीए उम्मीदवार के रूप में लोजपा रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान आज यानी की 2 मई को नामांकन करेंगे।

बता दे की चिराग पासवान के नामांकन के बाद एक विशाल जनसभा का आयोजन किया जाएगा। यह जनसभा हाजीपुर के सुभाष चौक स्थित संस्कृत महाविद्यालय में होगी। इस जनसभा में एनडीए के कई बड़े नेता शामिल होंगे।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

चिराग के नामांकन में शामिल होने के लिए बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष और डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी सहित बिहार NDA के तमाम बड़े नेता हाजीपुर पहुंच चुके हैं। हाजीपुर को दिवंगत रामविलास पासवान की कर्मभूमि कहा जाता है। इस सीट से उनके पिता रामविलास पासवान चुनाव लड़ा करते थे और यह पहली बार है जब चिराग पासवान हाजीपुर सीट से लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं।

 

 

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article