कैमूर में बरस रही है आग, 46व47 डिग्री से पार हुआ तापमान, मौसम विभाग ने कैमूर जिले में दी है चेतावनी

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

NEWSPR DESK- कैमूर में गर्मी का प्रकोप अत्यधिक बढ़ चुका है और जिले के दक्षिणी इलाके के कई प्रखंडों में भीषण गर्मी के साथ उष्ण लहर महसूस किए जा रहे हैं। मंगलवार से ही जिला मुख्यालय सहित 11 प्रखंडों के जिले में 46, डिग्री से 47 डिग्री ऊपर तापमान के साथ भीषण गर्मी दर्ज की गई है।

 

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

वहीं, दो प्रखंडों में 47 डिग्री से ऊपर तापमान दर्ज किए गए है. चक्रवर्ती तूफान का असर अब बिहार के कैमूर में कमजोर पड़ गया है जिसके फलस्वरूप उत्तर बिहार के कुछ जिलों को छोड़कर दक्षिण बिहार के लगभग सभी जिलों में भीषण गर्मी दर्ज की जा रही है।

 

मौसम विभाग के अनुसार आज बुधवार को बक्सर, औरंगाबाद, गया, भभुआ और रोहतास में भीषण गर्मी के साथ 46 डिग्री से ऊपर तापमान उष्ण लहर और लू की चेतावनी दी गई है।

 

वहीं, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद में रात्रि को भी काफी गर्म होने की चेतावनी दी गई है. मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार चक्रवाती तूफान अब कमजोर पड़ गया है. जिसकी वजह से मंगलवार से ही कैमूर मे भीषण गर्मी व ऊष्म बना हुआ है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article