खिजर सराय नगर पंचायत अध्यक्ष रिंकू देवी का निर्वाचन किया गया रद्द

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWSPR DESK – राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा गया जिले के खिजर सराय नगर पंचायत अध्यक्ष रिंकू देवी का निर्वाचन रद्द कर दिया गया है! जिला पंचयती राज्य पंचयती कृष्णा कुमार यादव ने इसकी पुष्टि कर दी है! विदित हो कि खिजर सराय नगर पंचायत की निष्कासित अध्यक्ष रिंकू देवी द्वारा नामांकन व शपथ मे तीन बच्चों की जगह दो बच्चों की गलत जानकारी दी गई थी! जिसके खिलाफ तीसरे स्थान पर रही प्रत्याशी शोभा देवी के पति दिनेश सिंह ने राज्य निर्वाचन आयोग मे शिकायत दर्ज करा कर जांच की मांग की थी जिसके आलोक मे राज्य निर्वाचन आयोग ने नीमचक बथानी SDO, वरीय ADM व जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी से रिपोर्ट तलब की गई थी!

मिली रिपोर्ट ने आयोग ने फैसला सुरक्षित रख लिया था! करीब 18 महीने बाद आयोग द्वारा अध्यक्ष रिंकू देवी पर सदस्य छुपाने व शपथ मे गलत जानकारी देने मामले मे उनका निर्वाचन रद्द कर दिया गया है इस फैसले से क्षेत्र के समाज व जनप्रतिनिधियों ने राहत की सास ली है और बताया कि आने वाले सही प्रतिनिधी के हाथो से क्षेत्र का सर्वांगीण विकास होगा।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article