जेडीयू MLC संजय सिंह ने मोतिहारी की जनता से की अपील,महाराणा प्रताप की जयंती पर पटना आने का अनुरोध

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWSPR DESK PATNA- पटना में आयोजित होने वाले महाराणा प्रताप की जयंती का निमंत्रण देने मोतिहारी पहुंचे जदयू एमएलसी संजय सिंह ने लालू यादव और राबड़ी देवी के शासन काल पर कटाक्ष किया, संजय सिंह ने कहा कि लालू राबड़ी राज में चारों तरफ भ्रस्टाचार का आलम, वहीं नीतीश कुमार के राज में विकास की गंगा बह रही है। बता दें क आगामी 19 जनवरी को महाराणा प्रताप स्मृति समारोह का आयोजन पटना के मिलर स्कूल में होना है। जिसको लेकर जदयू के विधान पार्षद और प्रदेश उपाध्यक्ष संजय सिंह हर जिले के दौरे पर निकले हैं। वहीं उन्होंने 19 जनवरी के होने वाले कार्यक्रम को लेकर यहां के लोगों से कार्यक्रम में आने की अपील की। साथ ही प्रदेश उपाध्यक्ष और विधान परिषद संजय सिंह ने लालू- राबड़ी के शासनकाल लोगों का घरों से निकलना दुर्लभ हो गया था। घोटाले पर घोटाले हो रहे थे लेकिन हमारे नेता नीतीश कुमार जी ने बिहार को कहां से कहां पहुंचा दिया है। बिहार में चारों ओर शांति है । कही कोई दंगा फसाद नहीं होता है। संजय सिंह ने पटना के मिलर हाई स्कूल में उनके जयंती पर एक बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया है। संजय सिंह ने बिहार में हुए चार सीटों पर उप चुनाव में जीत का दावा करते हुए कहा कि एनडीए चारों सीटों पर जीत हासिल करेगा और महागठबंधन का खाता भी नहीं खुलेगा है। हमारे नेता नीतीश कुमार के कामों पर बिहार की जनता विश्वास करती है। वहीं विधान पार्षद महेश्वर सिंह ने भी 19 जनवरी को महाराणा प्रताप स्मृति समारोह कार्यक्रम में चंपारण से काफी संख्या में लोगों को जाने और कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की ओर कहा कि महाराणा प्रताप किसी एक जाति के नेता नहीं थे बल्कि वे सभी जाति धर्म के नेता थे. उन्होंने कभी किसी से भेदभाव नहीं किया। अपने जीवन के आखिरी समय तक भारतवासियों के लिए लड़ाई लड़ी और बहुत कम उम्र में ही उनका निधन हो गया, लेकिन उनकी यादें हमेशा जिंदा रहेगी।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article