गायघाट बीडीओ ने सभी विभागों के कर्मचारियों के साथ की बैठक, दिए निर्देश

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

मुजफ्फरपुर:  मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट प्रखंड मुख्यालय में बीडीओ डॉ संजय कुमार राय ने सभी विभागों के कर्मचारियो के साथ बारी बारी से समीक्षा बैठक की. बैठक में पीएम आवास योजना के तहत राशि लेकर घर नहीं बनाने वाले लाभुकों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई का निर्देश दिए गए, बीडीओ ने सभी आवास सहायकों को निर्देश देते हुए कहा की हट्ठी लाभुकों को चिन्हित कर लाल नोटिस दें, जब इससे भी नहीं माने तो उनके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी, साथ ही नल जल योजना समेत अन्य योजनाओं की समीक्षा कर लंबित पड़े कार्यों को निस्पादन करने का निर्देश दिए।

उन्होंने कहा की दो मार्च को प्रखंड के सभी पंचायतों में शिविर लगाकर आयुष्मान कार्ड से वंचित लोगों का कार्ड बनाया जायेगा. बताया की सभी राशन कार्डधारियों को आयुष्मान कार्ड बनाए जाएंगे. इसके लिए सभी कार्यपालक सहायकों को सुबह नौ बजे से लेकर शाम चार बजे तक पंचायत कार्यालय में उपस्थित रहने का निर्देश दिए. इसके साथ ही ग्राम कचहरी सचिव के साथ बैठक कर लोक अदालत से पूर्व मामले का निष्पादन करने का निर्देश दिया गया.

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article