गिट्टी से लदी ट्रक ने स्कॉर्पियो में मारी जोरदार टक्कर,स्कार्पियो चालक की मौके पर ही मौ*त

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

नालंदा: रहुई थाना क्षेत्र के सोसंदी गांव के पास आज सुबह एक दर्दनाक घटना घटी । जिसमे गिट्टी लदे एक अनियंत्रित ट्रक ने स्कॉर्पियो को टक्कर मार दी। इस घटना में स्कॉर्पियो चालक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है और शव को बाहर निकालने का प्रयास कर रही है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस सड़क पर अक्सर ऐसी घटनाएं होती रहती हैं। ट्रक शेखपुरा से गिट्टी लोड कर मुज्जफ्फरपुर की ओर जा रहा था।इसी दौरान सोसंदी गांव के पास सरमेरा बिहटा स्टेट हाई वे 78 पर दोनो वाहनों की जोरदार टक्कर हो गई।जिसमे चालक की दर्दनाक मौत मौके पर ही हो गई। घटना की सूचना मिलने पर राहुल थाना थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर क्रेन की मदद से शव को बाहर निकलने का प्रयास में जुटी है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article