घर में घुसकर महिला का गला दबाकर अपराधियों ने कर दिया ह/त्या

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWSPR DESK- राजधानी में पटना पुलिस को एक बार फिर अपराधियों ने खुली चुनौती देते हुए घर में घुस कर एक महिला को बेटी के सामने मौत के घाट उतार दिया है। ताजा मामला पटना के पाटलिपुत्र थाना क्षेत्र के नेहरू नगर इलाके का है।

 

 

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

जहां रविवार के दिन 3 की संख्या में घर में दाखिल हुए अपराधियों ने महिला की हत्या कर दी है वही मृतका की बेटी को भी अज्ञात अपराधियों ने हत्या का प्रयास किया बताया जा रहा है कि बेटी के चीखने चिल्लाने से अपराधी वहां से भाग निकले।

 

 

दरअसल घटना स्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज में 3 की संख्या में अपराधियों की तस्वीरें कैद हुई है जिसमे अपराधी घर के अंदर खुले लोहे के चैनल गेट से अंदर दाखिल होते नजर आया है।

 

 

इस घटना की पुष्टी करते हुए पटना सेंट्रल एसपी चन्द्र प्रकाश ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे में ले लिया है घटना के वक्त घर में मृतक महिला व उसकी बेटी थी ।बेटी के बयान के आधार पर अज्ञात अपराधियों पर मामला दर्ज कर पुलिस आगे की करवाई मे जुटी है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article