कुआं के खंधा के पास गायब महिला का शव मचा हरकंप,छानबीन मे जुटी पुलिस।

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

इस वक्त की बड़ी खबर नालंदा जिले से आ रही है, जहां करायपरसुराय थाना क्षेत्र इलाके के भुआल कुआं के खंधा के पास गायब महिला का शव पुलिस ने बरामद किया है। दरअसल विवाहिता 8 दिन पूर्व अपने मायके चंद्रकूरा गांव अपनी बीमार मां को देखने आई हुई थी। विवाहिता काम को लेकर अपने घर से निकली थी। इसी दौरान वह अचानक गायब हो गई। गायब होने के बाद परिजनों ने काफी खोजबीन की।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

जिसके दो दिन बाद महिला का शव गांव के ही भुआल कुआं के खंधा के पास से बरामद किया गया। मृतका के परिजनों ने बताया कि ढाई महीना पूर्व विवाहिता के भाई का अपहरण गांव के ही बदमाशों के द्वारा किया गया था और उसे वक्त अंजाम भुगतने की चेतावनी दी थी। परिजनों ने विवाहिता के साथ दुष्कर्म करने के बाद हत्या की आशंका जाता रहे हैं। फिलहाल करायपरशुराय थानाध्यक्ष दीपक कुमार घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया है और मामले की छानबीन में जुट गई है। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया में यह मामला हत्या का प्रतीक हो रहा है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article