AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

पटना में हथियार बरामदगी की बड़ी कार्रवाई, दो स्कॉर्पियो और दर्जनों कारतूस मिले, आरोपी फरार

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

पटना: राजधानी पटना की खुशरूपुर थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। लोदीपुर गांव में एक घर पर की गई छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में हथियार और कारतूस बरामद किए गए हैं। हालांकि, कार्रवाई की भनक लगते ही आरोपी मौके से फरार हो गया।

मामला हैबतपुर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि मोहम्मद कामरान के घर से जुड़ा है। पुलिस ने उनके आवास से तीन देसी कट्टा, 114 कारतूस और दो स्कॉर्पियो वाहन जब्त किए हैं। जानकारी के अनुसार, बरामद वाहनों में से एक स्कॉर्पियो चोरी की बताई जा रही है।

खुशरूपुर थाना प्रभारी मंजीत कुमार ठाकुर ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर टीम ने जब छापेमारी की, तब तक मोहम्मद कामरान फरार हो चुका था। फिलहाल इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है, लेकिन पुलिस ने मामले की तफ्तीश तेज कर दी है।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

बरामद हथियार और वाहन से साफ है कि मामला गंभीर है और इसके तार किसी संगठित अपराध से जुड़े हो सकते हैं। पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि हथियारों की यह खेप कहां से लाई गई थी और इसका इस्तेमाल किन उद्देश्यों के लिए किया जाना था।

पटना पुलिस की इस कार्रवाई को अवैध हथियारों और आपराधिक गतिविधियों पर लगाम कसने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।