गया में नकली और नशीली दवाओं के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़, 25 लाख की दवाइयां बरामद

25 लाख की दवाइयां जब्त, नेटवर्क कई राज्यों तक फैला

Rashmi Tiwari
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

गया जिले में नकली और नशीली दवाओं के अवैध कारोबार का बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस और ड्रग विभाग की संयुक्त कार्रवाई में एक ऐसे रैकेट का पर्दाफाश हुआ है, जो कई राज्यों में नशे की दवाओं की सप्लाई कर रहा था। कोतवाली थाना क्षेत्र के न्यू पीपरपाती मोहल्ले में स्थित एक भवन पर छापेमारी की गई, जो पूर्व सांसद स्वर्गीय रंजीत सिंह उर्फ रंग सिंह की संपत्ति बताई जा रही है। इस दौरान भारी मात्रा में नकली दवाएं, कफ सिरप और नींद की गोलियां बरामद की गईं।बरामद की गई दवाओं की अनुमानित कीमत 25 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है।


एक आरोपी गिरफ्तार
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से विकास कुमार मौहरी नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि वह किराए के मकान में इस पूरे अवैध कारोबार को संचालित कर रहा था।प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह नेटवर्क बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल सहित कई राज्यों में सक्रिय था। यहां बाहर से दवाएं मंगाकर अवैध रूप से स्टॉक किया जाता था और फिर अलग-अलग राज्यों में सप्लाई की जाती थी।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →


ड्रग विभाग की पुष्टि
ड्रग इंस्पेक्टर विजय कुमार ने बताया कि मौके से बड़ी मात्रा में नशीली दवाएं, कफ सिरप और नींद की गोलियां जब्त की गई हैं। फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है और पूरे नेटवर्क की जांच की जा रही है।अधिकारियों का कहना है कि इस रैकेट से जुड़े अन्य लोगों की पहचान की जा रही है और जल्द ही बड़े स्तर पर कार्रवाई की जाएगी।इस कार्रवाई के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। स्थानीय लोग इस अवैध कारोबार के खुलासे से हैरान हैं।
गया से आशिष कुमार की रिपोर्ट

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article