अजगैबीनाथ धाम में पाकिस्तानी जासूस के कई बार आने कि खबर के बाद ,सुरक्षा बढ़ाने की मांग तेज!

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

भागलपुर पाकिस्तानी जासूस ज्योति मल्होत्रा की गिरफ्तारी ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया है आरोप है कि ज्योति पाकिस्तान के लिए जासूसी कर रही थी और वह कई बार भागलपुर के सुल्तानगंज स्थित अजगैबीनाथ मंदिर आ चुकी है मंदिर के महंत प्रेमानंद गिरी ने इस पर गहरी चिंता जताते हुए कहा है कि यदि एक जासूस मंदिर में कई बार आई है तो किसी बड़ी साजिश से इनकार नहीं किया जा सकता ऐसे में उन्होंने श्रावणी मेले से पहले मंदिर परिसर और आस-पास की सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त करने की माँग की है आपको बता दें कि श्रावणी मेला शुरू होने में अब कुछ ही दिन बचे हैं और हर साल लाखों श्रद्धालु देशभर से अजगैबीनाथ धाम आते हैं।

ऐसे में किसी भी अनहोनी को टालने के लिए सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद बनाना बेहद जरूरी है।हालांकि स्थानीय प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लिया है और मंदिर क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की जा रही है पुलिस और खुफिया एजेंसियां भी इस दिशा में सक्रिय हो चुकी हैं.

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article