तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय में बजट को लेकर सीनेट की बैठक हुई आयोजित

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

भागलपुर– तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय में बजट को लेकर सीनेट की बैठक आयोजित की गई .कुलसचिव ने सीनेट बैठक का संचालन किया। इस मौके पर सीनेट के अलग-अलग विंग के सदस्य उपस्थित रहे। दूसरी तरफ तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय में करीब 17 वर्ष बाद सिंडिकेट, एकेडमिक काउंसिल और फाइनांस कमेटी के चुनाव को लेकर मतदान हुआ। वहीं सीनेट की वार्षिक बैठक में विश्वविद्यालय के वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए 6 अरब, 50 करोड़, 28 लाख, 11 हजार, 6 सौ रुपये घाटे के बजट को सदस्यों ने अनुमोदित कर दिया।

वहीं टीएमबीयू प्रशासन ने सीनेट के पटल पर रखा कि वह अपने आंतरिक स्रोत से सिर्फ 10 करोड़, 91 लाख, 70 हजार, 8 सौ 90 रुपये की कमाई ही कर सकता है, जबकि वित्तीय वर्ष के लिए 6 अरब, 50 करोड़, 28 लाख, 11 हजार, 6 सौ रुपये से अधिक के खर्च का अनुमान लगाया गया है। अब यह बजट राजभवन और सरकार के पास भेजा जाएगा। इसके बाद ही विश्वविद्यालय को राशि मिलेगी। बजट अभिभाषण प्रो अशोक कुमार ठाकुर ने पढ़ा। जबकि अध्यक्षीय भाषण सह प्रगति प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए टीएमबीयू के कुलपति प्रो. जवाहर लाल ने कई घोषणाएं की।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article