तेज रफ्तार का कहर, ट्रैफिक सिपाही को ऑटो ने मारी ठोकर, गंभीर हालात में निजी हॉस्पिटल में कराया गया भर्ती

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

NEWSPR DESK- patna- पटना में बेतरतीब तरीके से ऑटो चलाने वालों का कहर जारी है। सम्राट गली के मोड़ पर महिला सिपाही सपना कुमारी वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान तेज गती से आ रहे ऑटो ने महिला सिपाही को ठोकर मार दी।

 

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

जिसमें वो गंभीर रूप से घायल हो गई हैं। पेट और कमर के हिस्से में अंदरूनी चोट है। महिला सिपाही को घटना के बाद ट्रैफिक पुलिस के कर्मियों के द्वारा आननफानन में गार्डिनर अस्पताल लाया गया। जहां से दूसरे अस्पताल में रेफर कर दिया गया है। वरीय पदाधिकारी के निर्देश पर बेहतर इलाज के लिए पटना के रूबन अस्पताल में महिला सिपाही को भर्ती कराया गया है।

 

बताया जा रहा है कि महिला सिपाही सपना कुमारी को हाल ही में ऑपरेशन कर के बच्चा हुआ था। रोज की तरह आज भी ड्यूटी पर थीं। वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बंदरबगीचा की ओर से आ रहे ऑटो ने ठोकर मार दी और वो उसी जगह पर बेहोश हो गईं। बाद में सूचना मिलने के बाद ट्रैफिक पुलिस और कोतवाली थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची।

 

वही पुलिस के द्वारा ऑटो को जब्त कर लिया गया है। ऑटो का नंबर BR01PL9820 है। हालांकि गार्डिनर अस्पताल से ऑटो चालक मौका देखकर फरार हो गया है।
ट्रैफिक डीएसपी कृष्ण प्रसाद ने अस्पताल गार्डिनर अस्पताल पहुंचकर महिला सिपाही के बारे में जानकारी ली है। घटना कैसे हुई, उसके बारे में अन्य पुलिसकर्मियों से पूछताछ की है। बहरहाल महिला सिपाही को रूबन अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article