दरवाजा खुलवाया फिर छात्र को मार दी गोली, हालत गंभीर

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

पटना :  पटना सिटी के अगम कुआं थाना क्षेत्र के भागवत नगर में अपराधियों का तांडव देखने को मिला। जहां घर में घुसकर एक छात्र को गोली मार दी। घायल अवस्था में छात्र को इलाज के लिए पटना के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बारे में बताया जा रहा है कि पहले अपराधियों ने दरवाजा खुलवाया और फिर विवाद के बाद गोली मार दी।

घटना कि सुचना मिलते ही पटना सिटी के पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी सहित कई पदाधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन में जुटे हैं।वहीं घायल युवक की पहचान से शेखपुरा निवासी आनंद कुमार के रूप में की गई है। घायल आनंद कुमार अगमकुआं के एक मकान में रहकर पढ़ाई करता है।

आनंद पिछले 10 दिनों से अपने दोस्तों के साथ रहकर परीक्षा की तैयारी कर रहा था। रविवार की देर रात 3:00 से 4:00 की संख्या में पहुंचे युवकों ने पहले दरवाजा खुलवाया और फिर विवाद के बाद गोली मार दी। उसके बाद सभी युवक फरार हो गए होली की आवाज सुनते ही आनंद के साथ के कमरे में रह रहे युवक ने घटना की जानकारी थाने को दी। आनंद को नीजी अस्पताल में भर्ती कराया गया,जहां उसकी हालत क्रिटिकल बताई जा रही है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article