दहेज नहीं देने के कारण ससुराल पक्ष के लोगों ने विवाहिता की गला दबाकर कर दी हत्या

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

नालंदा -जिले में एक विवाहिता से दहेज की मांग को लेकर हत्या करने का मामला सामने आया है। परिजनों ने हत्या का आरोप मृतका के ससुर, पति और सौतन पर लगाए हैं। उनका कहना है कि इन्हीं तीनों ने मिलकर 22 वर्षीय काजल कुमारी की हत्या कर दी। काजल का शव उसके ही घर से बरामद किया गया।

घटना की जानकारी देते हुए मृतका के पिता रामानंद प्रसाद ने बताया कि शादी के सिर्फ 2 साल बाद ही उनकी बेटी की दुखद मौत हो गई। उन्होंने बताया कि शादी के समय उन्होंने 2.5 लाख रुपये नगद दहेज दिया था, फिर भी दामाद लगातार दहेज की मांग करता रहा।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

परिजनों का आरोप है कि संजय यादव ने अपनी पहली पत्नी से बच्चा नहीं होने पर काजल से दूसरी शादी की थी। जब काजल गर्भवती हुई बच्चा होने के छह माह के बाद संजय, उसके ससुर कमला प्रसाद और सौतन ने मिलकर उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी। परिवार का कहना है कि काजल फोन पर बताया करती थी कि उसके पति एक भर सोने की सीकरी दहेज में मांग रहे हैं। मृतका के परिजनों ने आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article