तेज रफ्तार का कहर बेलगाम गाड़ी ने बारातियों को कुचला मचा

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR DESK- पटना में शराब तस्करों की बेलगाम रफ्तार से बड़ा हादसा हुआ है। जहाँ करीब आधा दर्जन से ज्यादा बारातियों को कुचल दिया है। जिसके बाद वहां भगदड़ का माहौल कायम हो गया है। लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर उधर भागने लगे।

मामला फुलवारी शरीफ थाना से जुड़ा है। जहाँ एम्स गोलंबर के पास एक तेज रफ्तार कार ने बारातियों को कुचल दिया, जिससे आधा दर्जन से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वही घायलों को तुरंत एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। जहां उनका इलाज जारी है।

बताया जा रहा है कि होली को लेकर शराब माफिया पटना में बड़ी खेप लाने में जुटे थे। तभी फुलवारी शरीफ थाने की सुचना मिली सूचना के आलोक में उस गाड़ी का पीछा करने लगी। तभी फुलवारी शरीफ में शराब तस्करों की बेलगाम रफ्तार ने बारातियों को कुचलते हुए भागने लगा। भागने की चपेट में आधा दर्जन से ज्यादा लोग गाड़ी के चपेट में आ गए।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए कार को पीछा कर पकड़ लिया। बताया जाता है। कार में दो नंबर प्लेट है। जिसमें बिहार और झारखंड का नंबर प्लेट जांच में पाता चला है. कार में भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब भरी हुई थी। पुलिस ने गाड़ी के चालक को गिरफ्तार कर लिया गया. इनकी पहचान मूल रूप से आरा और फिलहाल टी-प्वाइंट दानापुर निवासी निखिल कुमार के रूप में हुई है।

फुलवारी शरीफ पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है। यह पता लगाने की कोशिश हो रही है कि शराब की यह खेप कहां भेजी जा रही थी और इस रैकेट में और कौन-कौन शामिल हैं। पुलिस ने दावा किया है कि जल्द ही इस मामले में और गिरफ्तारियां हो सकती हैं। फिलहाल ड्राइवर को गिरफ्तार कर जेल भेजने की कवायद शुरू कर दी है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article