बेतिया में गूंजा देशभक्ति का जयघोष, भव्य तिरंगा यात्रा के बाद शहीद पार्क में शहीदों को नमन !

Muskan Gupta

NEWS PR डेस्क — : पश्चिम चंपारण जिले के बेतिया से जहां बेतिया में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, शहीद पार्क पहुंचकर शहीदों को किया नमन !


बेतिया। हर घर तिरंगा अभियान-2026 के तहत बेतिया समाहरणालय परिसर से शहीद पार्क तक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया।

पश्चिम चंपारण के जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह और बेतिया पुलिस अधीक्षक कुमार गौतम की अगुवाई में निकली यात्रा में राष्ट्रभक्ति और राष्ट्रीय एकता का उत्साह देखने को मिला। यात्रा पूर्ण अनुशासन और गरिमा के साथ समाहरणालय परिसर से शुरू होकर शहीद पार्क तक पहुंची

जहां अधिकारियों एवं उपस्थित लोगों ने देश के वीर शहीदों को नमन किया।

जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह ने कहा कि तिरंगा यात्रा का मुख्य उद्देश्य आमजनों, विशेषकर युवाओं में राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान की भावना को और मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन देशभक्ति और एकजुटता का संदेश देते हैं !

पश्चिम चंपारण से मोहम्मद इम्तियाज रिपोर्ट –

Share This Article