दोस्त की शादी में शामिल होने जा रहे बाइक सवार 2 युवकों की दर्द/नाक मौ/त, एक की हालत नाजुक

Patna Desk
Motorbike Accident on the road with a car
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWSPR DESK- नालंदा में सड़क हादसे में दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया है. जिसे इलाज के लिए पटना के निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया है. युवक की हालात नाजुक बनी हुई है. बताया जा रहा है कि बुधवार की देर रात एक बाइक पर सवार 3 नाबालिग युवक शादी समारोह में शामिल होने पटना जा रहे थे.।

 

तभी पटना जिले के गौरीचक थाना क्षेत्र बेलदारी चक गांव के पास तेज रफ्तार बाइक निर्माणधीन पुल के नीचे अनियंत्रित होकर गिर गई.बता दें कि बाइक सवार तीन युवकों में दो की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. जबकि एक नाजुक स्थिति में इलाजरत है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

मिली जानकारी के अनुसार मृतकों की पहचान नालंदा जिले के थरथरी थाना क्षेत्र के मेहतरवां गांव निवासी 20 वर्षीय आशुतोष कुमार उर्फ बबन और वीरमणि बिंद के 17 वर्षीय पुत्र बोचा कुमार के रूप में हुई है. नबीं इस घटना में अशोक बिंद का 16 वर्षीय पुत्र अखिलेश कुमार घायल है.

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article