- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
NEWSPR DESK -भागलपुर जिला अंतर्गत सन्हौला थाना क्षेत्र के सन्हौला मुख्य मार्ग 84 मुर्गियाचक पेट्रोल पंप के निकट अचानक एक 18 चक्का वाला हाइवा जलने लगी। ग्रामीणों में अफरातफरी मच गई कि आखिर हुआ क्या? सूत्रों के अनुसार पता चला कि एक 18 चक्का वाला हाइवा घोघा की तरफ से आ रही थी तभी उसकी जोरदार टक्कर एक ट्रैक्टर से हुई।हाइवा अनियंत्रित होकर 11 हजार पावर के तार के पोल से जा टकराई।इस जोरदार टक्कर से हाइवा में भीषण आग लग गई।
तदनोपरांत धू धू कर हाइवा जलने लगा और मौके से दोनों वाहन का चालक फरार हो गया। हालांकि अग्निशमन विभाग की वाहन भी पहुंची लेकिन तबतक हाइवा का काम तमाम हो चुका था। हालांकि इस घटना से किसी के हताहत की सूचना नहीं है लेकिन बहुत बड़ा हादसा होते होते टला।
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
