नीट पेपर लीक मामला का तार जुड़ा मुंगेर से, जांच जारी

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

NEWSPR DESK – मुंगेर नीट परीक्षा पेपर लीक मामले में पटना के शास्त्री नगर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार अमित आनंद के पास से बरामदा आधार कार्ड के आधार पर पटना पुलिस मुंगेर के बासुदेवपुर थाना अन्तर्गत 2 नंबर गुमटी स्थित अमित के नाना घर पहुच कर उसके मामा करुण देव से आवश्यक पूछताछ की। बताया जाता है कि अमित आनंद खगड़िया जिला के सोनबरसा का निवासी है ।

जब वह 5 वर्ष का था तब उसके पिता अचुदानंद सिंह की मौत सड़क दुर्घटना में हो गई थी। पिता की मौत के बाद अमित आनंद और उसका छोटा भाई अमन कुमार मुंगेर के 2 नंबर गुमटी स्थित अपने नाना के घर रह कर पढ़ाई लिखाई करता था। मुंगेर के DAV स्कूल से दोनों भाई ने मैट्रिक तक की पढ़ाई की। इसके बाद वर्ष 2012 में दोनों भाई अपने पैतृक घर खगड़िया चले गए थे। हालांकि बासुदेवपुर थाना अध्यक्ष अजय कुमार और मुंगेर एसपी सैयद इमरान मसूद ने पटना पुलिस द्वारा मुंगेर में पूछताछ करने की जानकारी से अभिज्ञता जताई।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article