श्रीकृष्णसेतु एप्रोच पथ पर अज्ञात वाहन के धक्के से बाइक सवार युवक की मौत।

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

श्रीकृष्णसेतु एप्रोच पथ पर अज्ञात वाहन के धक्के से बाइक सवार युवक की मौत,मृत युवक खगड़िया जिला के मथार का निवासी, जो मय तौफिर में बहन के यहां से वापस जा रहा था अपने घर।

मुंगेर मे वासुदेवपुर ओपी क्षेत्र अंतर्गत श्रीकृष्णसेतु एप्रोच पथ पर चंडीस्थान के समीप तेज रफ्तार अज्ञात वाहन के धक्के से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान खगड़िया जिलान्तर्गत मथार निवासी अवध यादव के 22 वर्षीय पुत्र छोटू कुमार के रूप में हुई है जो मुंगेर मय तौफिर स्थित अपने बहन के घर से वापस मथार लौट रहा था तभी चंडिका स्थान के समीप सामने से आ रही तेज रफ्तार वाहन ने उसकी बाइक में धक्का मार दिया। दुर्घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची वासुदेवपुर पुलिस गंभीर रूप से घायल युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर पहुंची, जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के अनुसार मृत युवक बंगलोर में मजदूरी करता था। बुधवार को बंगलोर जाने के पूर्व वह मय तौफिर स्थित बहनोई विकास यादव के घर अपनी बहन से मिलने आया था। बहन बहनोई से मिलकर शाम में बाइक से वह अपने घर मथार जा रहा था तभी श्रीकृष्णसेतु एप्रोच पथ पर चंडीस्थान के समीप दुर्घटना हो गई। दुर्घटना के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। मृतक के बहनोई के भाई पिन्टू ने जब छोटू के मोबाइल पर फोन किया तो किसी ने फोन रिसीव कर उसके सड़क दुर्घटना में मृत होने की सूचना दी। इसके बाद परिवार के लोग सदर अस्पताल पहुंचे। जहां परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वासुदेवपुर पुलिस घटना की सूचना यातायात थाना को देते हुए शव का पोस्टमार्टम कराने की प्रक्रिया में जुटी है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article