AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

पीरपैंती प्रखंड के रौशनपुर पंचायत में आशा कार्यकर्ताओं ने चलाया मतदाता जागरूकता अभियान

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

भागलपुर बिहार विधान सभा आम निर्वाचन. 2025 के अंतर्गत स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण वातावरण में चुनाव संपन्न कराने को लेकर आज 154- पीरपैंती विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र अंतर्गत पीरपैंती प्रखंड के रौशनपुर पंचायत में आशा कार्यकर्ताओं द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य मतदाताओं को मतदान के महत्व के प्रति जागरूक करना और अधिक से अधिक लोगों को मतदान हेतु प्रेरित करना है।

अभियान के दौरान आशा कार्यकर्ताओं ने ग्रामीण क्षेत्र का भ्रमण करते हुए मतदाताओं को 11 नवंबर को होने वाले मतदान में हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया। आम लोगों को बताया गया कि मतदान हमारा अधिकार और कर्तव्य दोनों है। हर नागरिक को बिना किसी दबाव या लालच के अपने विवेक से मतदान करना चाहिए। मतदान से ही एक सशक्त लोकतंत्र की नींव मजबूत होती है। विशेषकर युवाओं और महिलाओं को मतदान में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया गया।
रैली के दौरान आशा कार्यकर्ताओं ने नारे लगाए और ग्रामीणों को भी इससे जोड़कर लोकतंत्र में अपनी सहभागिता बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया।