पटना के कंकड़बाग मे मानव अंग मिलने से मचा हड़कंप,मौक़े पर पहुंची पुलिस

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWSPR DESK -राजधानी पटना से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां पर इलाके में मानव अंग मिलने से हड़कंप का माहौल बन गया ।मामला पटना के कंकड़बाग थाना क्षेत्र के दुसादी पकड़ी इलाके का है जहां सड़क किनारे एक कटा हुआ मानव अंग का एड़ी देख भीड़ इकट्ठा हो गया और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही कंकड़बाग और पत्रकार नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंच कटे हुए एडी को कब्जे में लेकर थाने लेकर पहुंची है। फिलहाल पुलिस ने मामले की पड़ताल शुरू कर दी है वही ककड़बाग थाने की पुलिस ने fsl और डॉग स्क्वायड की टीम को बुलाया है ।

इस पूरे मामले की जानकारी देते हुए कंकड़बाग थानाध्यक्ष नीरज कुमार ठाकुर ने बताया है कि घटना की सूचना मिलते हैं पुलिस मौके पर पहुंची और कटे हुए एडी पंजे के सहित को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई के लिए एफएसएल और डॉग स्क्वायड की टीम को सूचना दे दी गई है वही बताया जा रहा है कि जो कटा हुआ एड़ी बरामद हुआ है वह किसी महिला का प्रतीत हो रहा है वहीं पुलिस इस मामले में हर एक बिंदु पर अपनी अनुसंधान कर रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि आसपास में बहुत सारे हॉस्पिटल हैं जिसमें ऑपरेशन के बाद कटे हुए मानव अंग को कचड़े में फेंके जाने की संभावना है जिसे जानवर द्वारा इस स्थल पर लाया गया फिलहाल पुलिस हर एंगल पर जांच कर रही है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article