पटना में हॉस्टल से आई धमाके की आवाज,देखते ही देखते आग से मचा कोहराम

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

पटना – राजधानी में आग लगी की घटना में लगातार बढ़ती गर्मी के बीच इजाफा देखने को मिल रहा है।ताजा मामला पटना के एस के पूरी थाना क्षेत्र के बोरिंग रोड स्थित श्री कृष्णा अपार्टमेंट के पीछे लाल बहादुर शास्त्री मार्ग के हॉस्टल में आग लगी की घटना शुक्रवार को हुई। अगलगी की घटना के बाद इलाके में हड़कंप मचा है।

आगलगी की सूचना मिलते ही मौके पर दमकल की कई गाड़ियां पहुंची और आग बुझाने के प्रयास में जुटी है।बताया जा रहा है की आग शॉर्ट सर्किट से हॉस्टल में लगी है।मिली जानकारी के अनुसार इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। वही स्थानीय लोगों की माने तो अगलगी के दौरान हॉस्टल के अंदर से धमाके की आवाज आई जिससे आग ने और भी भयावह रूप ले लिया है फिलहाल दमकल कर्मी आग बुझाने के प्रयास में जुट है ।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article