पटना में अपराधी एक बार फिर एक्टिव मोड में,एक देसी कट्टा, 4 जिंदा कारतूस, एक देसी पिस्टल 1जिंदा कारतूस आदि के साथ 3 अपराधी गिरफ्तार

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWSPR DESK -राजधानी पटना में अपराधी एक बार फिर एक्टिव मोड में नजर आ रहे हैं।इसी कड़ी में पटना पुलिस ने घटना को अंजाम देने से पहले तीन अपराधियों को खदेड़कर धर दबोचा है ताजा मामला पटना के गर्दनीबाग थाना क्षेत्र स्थित कल्याण ज्वेलर्स के समीप एक बाइक से आए तीन अपराधियों को गुप्त सूचना के आधार पर घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया है पुलिस ने अपराधियों के पास से एक देसी कट्टा, 4 जिंदा कारतूस, एक देसी पिस्टल 1जिंदा कारतूस, एक बिना नंबर प्लेट लगा पल्सर बाइक और दो मोबाइल फोन बरामद किया है।

पुलिस की पुछताछ में शातिर अपराधियों ने कई राज उगले है और किसी घटना को अंजाम देने के मकसद से आने की बात स्वीकार किया है इस गिरफ्तारी की जानकारी देते हुए सचिवालय डीएसपी सुशील कुमार ने बताया की पुलिस को मिली इनपुट पर गर्दनीबाग थाना क्षेत्र के कल्याण ज्वेलर्स के समीप भेजा गया जहां से प्रियंस राज सिंह, अभिषेक पटेल और छोटू कुमार को गिरफ्तार किया है जिसके पास से हथियार बरामद हुआ है।फिलहाल गिरफ्तार अपराधियों का अपराधिक इतिहास खंगाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article