- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
NEWSPR DESK -भागलपुर नवगछिया पुलिस जिला अंतर्गत नगरह निवासी सेवानिवृत्त सेना का जवान विनय कुमार झा विगत 21 मई से गुम हो गया है। पीड़ीत परिजनों ने इस मामले की शिकायत रेलवे पुलिस से की है।
गुम हुए जवान की पत्नी सारिका झा कहती है कि उनके पति लीवर कैंसर से पीड़ित हैं वे वागडोरा से अपना घर नवगछिया आ रहे थे। काफी खोजबीन की गई जिले के इर्द-गिर्द के रेलवे स्टेशन पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए,पर अभी तक सेवानिवृत्त सेना के जवान विनय कुमार झा का पता नहीं चल पाया है। बहरहाल पीड़ित पत्नी ने आज भागलपुर पूर्वी प्रक्षेत्र पुलिस महानिरीक्षक को अपने पति के खोजबीन के लिए एक लिखित शिकायत की है।
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
